फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आओ बातचीत करें...कार्यक्रम में स्ट्रेस दूर करने के बताए उपाय

Sun, 15 Sep 2024 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:51- राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में छात्राओं को संबो​धित करती ​शि​क्षिका--स
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय में आईएएसपी के तत्वावधान में चल रहे आत्महत्या निषेध सप्ताह के अंतर्गत आओ बातचीत करें कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अनीशा यादव को महाविद्यालय प्रांगण में आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य महेंद्र सिंह ने मुख्य वक्ता के औपचारिक स्वागत के साथ किया।
विज्ञापन

अनीशा यादव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि किस तरह तनावपूर्ण वातावरण से दैनिक जीवन निजात पाई जा सकती है। आत्महत्या के कारणों पर चर्चा करते हुए अनीशा यादव ने बताया की आत्महत्या के अधिकांश मामलों में तनाव ही मुख्य कारण पाया जाता है। उन्होंने अनेक मनोवैज्ञानिकों के कथनों से समझाया कि किस तरह से दिमाग को नियंत्रित करके आत्महत्या जैसे घिनौने पाप से बच सकते हैं। मन को खुशी और संतुष्ट देने वाले रचनात्मक कार्यों से हम अपने जीवन को समृद्ध कर सकते हैं। इस अवसर पर डॉ. ज्योति शर्मा, राकेश शर्मा, वेद प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें