फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गोशाला गाड़ी व आई-10 के बीच हुई भिड़ंत, तीन घायल

Sun, 28 Jan 2024 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। अटेली-बहरोड सड़क मार्ग पर गांव बिहाली के समीप हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नारनौल सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

राजस्थान के शहर नीमराना निवासी मोहित अपनी पत्नी सपना व मासूम बच्चे के साथ आई-10 गाड़ी में सवार होकर गांव राता से नीमराना जा रहे थे। इस दौरान गांव बिहाली के समीप बाबा शरणाई नाथ गोशाला खेड़ी की गाड़ी से भिड़ंत हो गई। भिड़ंत से दोनों ही गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में गोशाला की गाड़ी में सवार गांव बिहाली निवासी भुपेंद्र व गोशाला चालक राजाराम घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अटेली सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए नारनौल सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वही आईं टन गाड़ी में सवार मोहित व सपना को सामान्य अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई। पुलिस सूचना मिलने के बाद कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें