फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बाछौद के पास कार और डंपर में टक्कर, एक की मौत

Mon, 27 Nov 2023 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल-रेवाड़ी रोड पर शनिवार देर रात कार और डंपर में टक्कर हो गई। इसमें कार सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से मृतक के शव को नारनौल के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में रामपुरा निवासी कार्तिक ने बताया कि वह बीए प्रथम में पढ़ता है। 25 नवंबर को उनके पिता विक्रम अपनी कार लेकर बहरोड़ किसी काम से जा रहे थे। उन्हें रात के करीब सवा 10 बजे सूचना मिली कि उनके पिता की कार नेशनल हाईवे 11 पर बाछौद फ्लाई ओवर के पास डंपर के साथ टकरा गई है। वहीं, घटना को अंजाम देकर चालक डंपर को मौके पर छोड़ कर भागने में कामयाब हो गया। इससे उनके पिता की मौके पर ही मौत हो गई। रविवार को गमगीन माहौल में रामपुरा में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें