नारनौल।
कृष्ण नगर स्थित राजकीय कॉलेज के विशेष मरम्मत कार्य को लेकर प्रशासन ने नई पहल की है। कॉलेज भवन के जीर्णोद्धार और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए 1.51 करोड़ रुपये से कार्य करवाया जाएगा। इस परियोजना के लिए टेंडर को दोबारा आमंत्रित किया गया है ताकि कार्य को समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जा सके। जानकारी के अनुसार कॉलेज भवन अनेक जगहों से जर्जर हो गया था जिसकी वजह से बारिश के सीजन में सीलन भी आ जाती थी। अब टेंडर जारी होने से भवन की मरम्मत, छतों की लीकेज ठीक करना, कक्षाओं का नवीनीकरण, बिजली और पानी की व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कार्य करवाएं जाएंगे। अभी लंबे समय से कॉलेज की स्थिति खराब थी। अब मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा। संवाद