फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सामूहिक संकल्प से कार्बन उत्सर्जन होगा कमं

Wed, 31 Jan 2024 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
दो दिवसीय कार्यशाला में उपस्थित सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज की निदेशक अन्नू आनंद को स्मृति चिह्न दे
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) के कुलपति प्रोफेसर टंकेश्वर कुमार ने कहा है कि दुनिया में कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए वैश्विक स्तर पर सामूहिक संकल्प लेने की आवश्यकता है। देश इस विषय की गंभीरता को समझाता है जिसके परिणाम स्वरूप यहां निरंतर कार्बन उत्सर्जन को कम करने की दिशा में प्रयास जारी है।
विज्ञापन

अब समय है कि हम धरती के समक्ष उपलब्ध इस चुनौती को समझे और हाइड्रोजन ईंधन जैसे नए विकल्पों और नई प्रौद्योगिकी के प्रयोग को बढ़ावा दें। यह विचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने मंगलवार से विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार व पर्यावरण अध्ययन विभाग के संयुक्त प्रयासों से सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज के सहयोग से शुरू दो दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
कुलपति ने विद्यार्थियों को दुनिया में निम्न कार्बन उत्सर्जन और सतत विकास के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए आयोजित इस कार्यशाला के आयोजन के लिए आयोजक विभागों व सेंटर फॉर मीडिया स्टडी एवं आस्ट्रेलिया उच्चायोग को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि निम्न कार्बन उत्सर्जन और सतत विकास में अहम भूमिका निभाने के लिए हमें बदलाव की आवश्यकता है, और यह कार्यशाला इस बदलाव में मददगार होगी। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर एक साझा संकल्प लेते हैं कि हम समृद्धि की दिशा में अग्रसर होने के लिए सक्रिय रूप से योगदान करेंगे व एक हरित और स्वास्थ्यपूर्ण भविष्य की दिशा में आगे बढ़ेंगें।
विज्ञापन

कार्यशाला के संयोजक एवं पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि हकेंवि में यह कार्यशाला आयोजित करने की जिम्मेवारी मिली है यह विभाग एवं विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज एवं भारत में आस्ट्रेलिया उच्चायोग के सहयोग से हो रही इस कार्यशाला में मौसम विज्ञान, पर्यावरण अध्ययन व पत्रकारिता एवं जनसंचार से जुड़े विशेषज्ञ पर्यावरण जैसे विषयों पर लेखन एवं रिपोर्टिंग के लिए विद्यार्थियों को प्रशिक्षत करेंगे।
उन्होंने कहा कि सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज की निदेशक अन्नू आनंद, ग्रीनटैक नोलेज सोल्युशन की निदेशक वरनिका प्रकाश, मौसम विज्ञान संचार विशेषज्ञ निशांत सक्सेना, प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर कविता रखेजा, संयोजक समृद्वि व यश वशिष्ट विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करेंगे। कार्यशाला में विद्यार्थियों को पर्यावरण जैसे संवेदनशील विषयों पर लेखन की बारीकियों को सिखाया जाएगा। पर्यावरण अध्ययन विभाग की अध्यक्षा मोना शर्मा ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह कार्यशाला पत्रकारिता एवं पर्यावरण अध्ययन विभाग के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण होने वाली है। शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रो. संजीव कुमार, प्रो. प्रमोद यादव, प्रो. वीरपाल यादव, डॉ. कामराज सिंधु, डॉ. कमलेश, डॉ. पंकज, डॉ. सुरेंद्र, डॉ. नीरज, आलेख नायक सहित विभिन्न विभागों के शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें