फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भगवान परशुराम काव्य संग्रह का किया विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति ने वरिष्ठ कवि की नवीन पुस्तक भगवान परशुराम काव्य संग्रह का भव्य विमोचन किया। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि जयप्रकाश कौशिक ने इस काव्य संग्रह के माध्यम से एक युगांतरकारी प्रयोग किया है। इसमें भगवान विष्णु के छठे अवतार का संपूर्ण जीवन दर्शन समाहित है। इतिहास में कई स्थानों पर भगवान परशुराम और उनके कृतित्व को लेकर जो भ्रांतियां या गलत विमर्श फैलाए गए हैं यह पुस्तक उन पर सटीक विश्लेषण करते हुए वास्तविकता को प्रदीप्त करती है। पुस्तक के रचनाकार जयप्रकाश कौशिक ने कहा कि इस काव्य संग्रह को तैयार करने से पूर्व उन्होंने भगवान परशुराम के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण तीर्थों और स्थानों की प्रत्यक्ष यात्रा की। इस अवसर पर गोदावरी कौशिक, देवेंद्र कौशिक, टिंकू कौशिक, मुकेश शर्मा, कैप्टन हंसराज, अमित यादव, विनोद सोनी, प्रो. नंदकिशोर, प्रो. कांति प्रकाश, डॉ. नीरज कर्ण सिंह सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें