फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मरीजों को गर्मी में खड़ा देख सीएमओ का चढ़ा पारा

Wed, 19 Jun 2024 02:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या: 55 नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में एडमिट बच्चे की फइल देखते हुए सीएमओ रमेशचंद आर्य--
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सुबह के समय अचानक सीएमओ नागरिक अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंचे तो स्टाफ सदस्यों में हड़कंप मच गया। सुबह 8:50 बजे जब सीएमओ डॉ. रमेशचंद आर्य नागरिक अस्पताल पहुंचे तो ओपीडी के बाहर टीनशेड के नीचे गर्मी में खड़े मरीजों को देखकर अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जल्द यहां पर पंखा और कूलर की व्यवस्था करें।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी वार्डों में जाकर मरीजों से नागरिक अस्पताल में दी जाने वाली सुविधाओं की पड़ताल की। आयुष विभाग में पर्याप्त रोशन के अभाव के बाद उन्होंने कहा कि शीघ्रता से पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करें। कुछ वार्डों में गंदगी व अव्यवस्थाएं मिलने पर जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए जल्द सुधार के आदेश दिए।
जनरल वार्ड में टाइफाइड से पीड़ित चार दिन से उपचाराधीन गांव सोहली निवासी एक आठ वर्षीय बच्चे की जांच कर चिकित्सक से फाइल मंगवाई। फाइल की जांच कर चिकित्सक को आवश्यक निर्देश देते हुए नियमित रूप से निगरानी के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले लोगों व मरीजों को अधिक इंतजार न करवाएं। यहां आने वाले लोगों एवं मरीजाें के लिए अस्पताल परिसर में सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलना चाहिए। मरीजों की समय-समय पर जांच करते रहें। समय-समय पर दवाई भी देते रहे। मरीजों की दवाई अस्पताल परिसर से ही दी जा जाए।
विज्ञापन

कोई भी बरते लापरवाही तो करांए अवगत, शीघ्र होगी कार्रवाई
सीएमओ डॉ. रमेशचंद आर्य ने कहा कि नागरिक अस्पताल में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सुविधाएं प्रदान करना सभी की जिम्मेदारी है। कोई भी अधिकारी या कर्मचारी अपने कार्य में लापरवाही बरतता है तो शीघ्रता से अवगत कराएं जिससे कार्रवाई की जा सके। इस मौके पर एसएमओ डॉ. बाबूलाल यादव, डॉ. प्रदीप यादव, सीनियर फार्मासिस्ट अधिकारी अजय ककड़ मौजूद रहे।
नागरिक अस्पताल में व्यवस्थाओं में लगातार सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं। अब चिकित्सक अवकाश वाले दिन भी आपातकाल में आने वाले रोगियों का उपचार करेंगे। कोई भी चिकित्सक या कर्मचारी लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल में जगह-जगह पर क्यूआर कोड स्कैनर लगाएं गए है। इसे स्कैन करने के बाद एक ओटीपी डालकर पंजीकरण कर सकते हैं। ओपीडी में आमजन के लिए कूलर व पंखों की व्यवस्था शीघ्रता से करने के निर्देश दिए हैं।
- डॉ. रमेशचंद आर्य, सीएमओ स्वास्थ्य विभाग महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या: 55 नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में एडमिट बच्चे की फइल देखते हुए सीएमओ रमेशचंद आर्य--

फोटो संख्या: 55 नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में एडमिट बच्चे की फइल देखते हुए सीएमओ रमेशचंद आर्य--

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें