फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के उड़नदस्ते ने छापा मारकर पकड़ा पटाखों का जखीरा 19-12-42

विज्ञापन
गांव कुक्सी में अवैध पटाखों की छापेमारी करते सीएम फ्लाइंग व एसडीएम की टीम----संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। मुख्यमंत्री के उड़नदस्ते ने क्षेत्र के गांव कुकसी निहालावास मोड से छापा मारकर अवैध रूप से बिक्री के लिए रखे गए पटाखों का जखीरा बरामद किया। सीएम के उड़नदस्ते में शामिल निरीक्षक सुबे सिंह, उप निरीक्षक कर्मपाल व गुप्तचर विभाग की टीम के अधिकारी शामिल रहे। टीम द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान महेंद्रगढ़ उपमंडल अधिकारी हर्षित कुमार व सदर थाना प्रभारी मूलचंद भी शामिल रहे। टीम द्वारा गोदाम से अवैध पटाखों का जखीरा बरामद कर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

एसडीएम हर्षित कुमार आईएएस ने शुक्रवार को सीएम फ्लाइंग के इंचार्ज इंस्पेक्टर सूबे सिंह के साथ कुकसी गांव में निहालावास रोड पर अवैध पटाखों को लेकर छापेमारी की। इस मौके पर पटाखों के साथ ही दादरी निवासी संदीप पकड़ा गया। एसएचओ सदर मूलचंद भी साथ में मौजूद थे। इसके अलावा दो जिंदे कछुए भी पकड़े गए फॉरेस्ट विभाग के हवाले कर दिए गए। एसडीएम ने बताया कि जिला में ग्रीन पटाखों को छोड़कर सभी प्रकार के पटाखों के निर्माण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगाया है। इस संबंध में जिलाधीश ने भी पटाखों से होने वाले प्रदूषण के मद्देनजर धारा 144 लागू की है। आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त कार्यवाही अमल में लाएगा। वायु प्रदूषण के कारण बच्चों, बुजुर्गों और श्वसन और हृदय रोग आदि वाले लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। सरकार से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में धारा 144 के तहत ग्रीन पटाखों को छोड़कर सभी प्रकार के पटाखों के निर्माण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगाया है। जिलाधीश द्वारा जारी आदेशों के तहत जिला महेंद्रगढ़ में लगातार इस तरह की छापेमारी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें