मुख्यमंत्री मनोहर लाल कनीना अनाज मंडी में पहुंचे और उन्होंने 6 योजनाओं का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री के लिए एक झोपड़ी नुमा स्टेज बनाया गया है। जिस पर लगभग मुडे डाले गए हैं। अधिकारियों के बैठने के लिए भी मुडे की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा लोगों को बैठने के लिए चारपाई बिछाई गई है। जनसंवाद कार्यक्रम में एक ग्रामीण माहौल तैयार किया गया है।