फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सीएम फ्लाइंग ने ओवरलोड डंपरों पर 2.33 लाख का लगाया जुर्माना

Sun, 14 Jan 2024 01:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, आरटीए व माइनिंग विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। इस दौरान टीम कुलताजपुर रोड पर ओवरलोड वाहनों को रोक कर जांच शुरू की। जिसकी वजह से डंपर चालकों में हड़कंप मच गया। हालांकि टीम ने 3 डंपर चालकों का लाखों रुपये का चालान भी किया। मिली जानकारी के अनुसार से शुक्रवार देर सायं सीएम फ्लाइंग, आरटीए व माइनिंग विभाग ने कुलताजपुर रोड पर औचक निरीक्षण किया। जहां तीन ओवरलोड डंपर पकड़े गए। जिन पर आरटीए विभाग द्वारा 2 लाख 33 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके साथ बिना ई रवाना पाए जाने पर माइनिंग विभाग द्वारा सीजर मेमो भरा गया। जिस पर विभाग अलग से जुर्माना लगाएगा। बता दे कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम समय-समय पर ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करती रहती है। लेकिन इसके बाद भी डंपर चालक बाज नहीं आ रहे हैं। टीम खुफिया विभाग व मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की तरफ से एएसआई सचिन, हैड कांस्टेबल अजय शामिल रहे। वहीं माइनिंग विभाग से निरीक्षक तन्नू जोशी व आरटीए विभाग से एमवीओ अनिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें