फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता राष्ट्र की प्रगति का प्रतीक है : डॉ. सोमवीर

Wed, 02 Oct 2024 04:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:54- गांधी जयंती के  अवसर पर राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में सफाई करते विद्यार्थी 
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने अभियान की शुरुआत राष्ट्रीय सेवा योजना के संयोजक डॉ. सोमवीर सिवाच के मार्गदर्शन में की। उन्होंने स्वयंसेवकों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छता से जुड़े आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के बारे में बताया। कहा कि स्वच्छता न केवल स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि यह राष्ट्र की प्रगति का भी प्रतीक है।
विज्ञापन

डॉ. पविता यादव ने स्वयंसेवकों के साथ मिलकर सफाई कार्य किया। उन्हें इस दिशा में निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. विजय यादव ने छात्रों को प्रेरित करते हुए महात्मा गांधी के जीवन और उनके स्वच्छता मिशन को याद किया। उन्होंने कहा कि गांधीजी ने हमेशा सफाई और स्वच्छता पर जोर दिया और हमें भी उनके आदर्शों का पालन करते हुए अपने राष्ट्र को स्वच्छ बनाने की दिशा में काम करना चाहिए। पवन कुमार, चिराग, दिनेश, महेश सोनी ने विशेष रूप से अपनी सहभागिता दिखाई और इस महत्वपूर्ण कार्य में योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें