फोटो संख्या:71- शहर के वार्ड नंबर आठ में सफाई करते कर्मचारी--स्रोत- कर्मचारी
महेंद्रगढ़। नगर आयुक्त के आदेश पर नगर पालिका कर्मचारियों ने वार्ड नंबर आठ में सफाई अभियान चलाया। कर्मचारियों ने मुख्य सड़कों व गलियों व नालियों की सफाई की। पंचमुखी मंदिर से सैनी सभा, सभा से गुजरो की ढाणी, कैची मोड तक मुख्य मार्ग, बुधराम कॉलोनी में 25 कर्मचारियों ने सफाई की। इस मौके पर पार्षद निखिल चनेजा भी मौजूद रहे। नगर पालिका सचिव अनिल कुमार ने बताया कि दुकानों के बाहर सड़क पर कूड़ा डालने वाले दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई है। इसके अलावा सड़क पर कूड़ा डालते मिलने पर चालान किया जाएगा। संवाद