फोटो 2 स्वच्छता अभियान में भाग लेते ग्रामीण।स्रोत डीआईपीआरओ
नारनौल। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार ने स्वच्छ गांव, सुंदर गांव अभियान के बारे में बताया कि उपायुक्त डॉ. विवेक भारती के नेतृत्व में यह पहल आगामी सप्ताहों तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि इस सुविचारित रणनीति के तहत महेंद्रगढ़ के सभी गांवों को चरणबद्ध तरीके से स्वच्छ बनाया जाएगा। आज के विशेष अभियान में महासर, भगढ़ाना, बनिहाड़ी, भांखरी, निजामपुर, हुडिना, ककराला और राजावास जैसे गांवों में विशेष सफाई कार्य किए गए। इस अभियान में सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय नागरिक भी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। नागरिक सार्वजनिक स्थलों, सड़कों और इमारतों की सामूहिक रूप से सफाई कर रहे हैं। संवाद