फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मियों ने झाड़ू लेकर किया प्रदर्शन, हड़ताल की दी चेतावनी

विज्ञापन
अपनी मांगों कभ लेकर नगर पालिका महेंद्रगढ़ कार्यालय के गेट पर झाडू प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी---स - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। समान कार्य का समान वेतन देने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर महेंद्रगढ़ नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों ने सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर मंगलवार को शहर के मुख्य मार्गों पर झाड़ू लेकर प्रधर्शन किया। मांगें पूरी नहीं होने पर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान सफाई कर्मचारियों ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की। कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगें शीघ्र नहीं मानी गई तो हड़ताल पर चले जाएंगे। प्रदर्शन के चलते कर्मचारियों ने शाम को तीन बजे सफाई का कार्य शुरू किया। कर्मचारी प्रधान पूर्ण की देखरेख में सुबह 10 बजे सफाई कर्मचारी नपा कार्यालय में एकत्रित हुए। प्रधान पूर्ण वाल्मीकि ने बताया कि सरकार लंबे समय से सफाई कर्मचारी की मांगों पर सहमति बनने के बावजूद भी उन्हें लागू नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि अनेक मांगों पर सरकार के साथ गत दिनों हुई बैठक में भी सहमति बनी थी लेकिन सरकार ने अभी तक उन मांगों को पूरा नहीं किया गया है। कर्मचारियों ने रोष स्वरूप सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों को लेकर झाडू प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही उनकी मांगें नहीं मानी गई तो हड़ताल करने को मजबूर होंगे।
सफाई कर्मचारी नपा कार्यालय से शंकर मार्केट, गांधी मार्केट, बालाजी चौक, विश्वकर्मा चौक, आंबेडकर चौक होते हुए नपा कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने समान काम- समान वेतन, हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का कराने, गत 25 अप्रैल 2020 और 17 अगस्त 2020 में हुए समझौते को लागू करने की मांग की। इस अवसर पर सुमित, राहुल, धीरज, सन्नी, देवा, संजय, बिमला, शकुंतला, आशा, निर्मला, कविता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें