फोटो संख्या:54 गांव सिसोठ स्थित मंदिर में सफाई करते कमेटी सदस्य। स्रोत: कमेटी
महेंद्रगढ़। माता भूरा भवानी मंदिर कमेटी और मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल टीम सिसोठ के सदस्यों ने सफाई अभियान चलाया। माता भूरा भवानी मंदिर और खेल मैदान की सफाई की। मंदिर कमेटी के प्रेस सचिव मुकेश चौहान और मंदिर कमेटी प्रधान संदीप यादव, सह कोषाध्यक्ष शिव कुमार ने बताया कि जहां स्वच्छता होती है वहां देवता का निवास होता है। 27 मार्च को माता भूरा भवानी का मेला और भंडारा का हुआ था। मेले के बाद मंदिर के आसपास कूड़े उठाया गया। मंदिर में भी सफाई की गई। सफाई अभियान में पुजारी धर्मदत्त जोशी, सुनील कुमार, राजबीर चौहान, बने सिंह आदि ने सफाई अभियान में सहयोग दिया। संवाद