फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सीजेएम ने सेफ हाउस व नशा मुक्ति केंद्र का किया निरीक्षण

Tue, 02 Jun 2026 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो: नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण करती सीजेएम नीलम कुमारी। स्रोत: विभाग - फोटो : हड़ताल के दौरान रुपईडीहा में ​स्थित आईसीपी के बाहर खड़े ट्रक।
विज्ञापन
नारनौल। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने मंगलवार को स्थानीय पुलिस लाइन स्थित सेफ हाउस व नागरिक अस्पताल परिसर में चल रहे नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने सुविधाओं, सुरक्षा प्रबंधों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेफ हाउस की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। उन्होंने स्टाफ को रजिस्टर और रिकॉर्ड को पूरी तरह से दुरुस्त रखने के आदेश भी दिए। उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र में उपचाराधीन मरीजों से बात की। भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली। सचिव ने डॉक्टरों और चिकित्सा स्टाफ को निर्देश दिए कि नशा छोड़ रहे युवाओं को बेहतर से बेहतर माहौल और मानसिक संबल प्रदान किया जाए ताकि वे मुख्यधारा में वापस लौट सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें