फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद में रोजाना एक घंटे लगेगा जनता दरबार

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद में लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए जनता दरबार आयोजित होगा। नगर परिषद के सचिव अनिल ने बताया कि इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा भी निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशों की अनुपालना में प्रतिदिन कार्य दिवसों में सुबह 11 से 12 बजे तक नगर परिषद नारनौल के कमरा नंबर एक में जनता दरबार लगेगा। जनता दरबार की अध्यक्षता नगर परिषद की प्रधान भारती सैनी करेंगी। उन्होंने बताया कि जनता दरबार में सफाई, स्ट्रीट लाइट, सड़क गली निर्माण व अतिक्रमण जैसी समस्याओं का निवारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन आयोजित होने वाले जनता दरबार में आमजन अपनी शिकायत प्रस्तुत कर सकते हैं ताकि उसका निवारण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें