फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शहर थाना कनीना प्रभारी ने ओयो होटल संचालकों के साथ की बैठक

Sat, 06 Apr 2024 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:53- कनीना शहर थाना में ओयो होटलों के संचालकों की बैठक लेते थाना प्रभारी सुधीर--स्रो
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर कनीना प्रभारी निरीक्षक सुधीर ने कनीना ने शुक्रवार को शहर के ओयो होटल संचालकों के साथ बैठक की। थाना प्रभारी ने सभी संचालकों को निर्देश दिए कि अपने-अपने होटल में आने वाले नागरिकों का रजिस्टर में रिकार्ड दर्ज करें और उनकी आईडी की जांच कर उसे भी रिकॉर्ड में रखें। होटल में आने वाले व्यक्तियों द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करके नंबर की जांच करें। सभी संचालक अपने-अपने होटल में अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाएं और सीसीटीवी स्टोरेज को सुरक्षित रखेंगे व समय–समय पर सीसीटीवी कैमरे की जांच करते रहें।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुधीर ने ओयो संचालकों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने होटल में किसी भी प्रकार का गैर कानूनी कार्य और गलत गतिविधियां न होने दें। किसी भी होटल में इस प्रकार के अनैतिक कार्य होना पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही थाना प्रभारी ने कहा कि समय-समय पर ओयो होटल की जांच की जाएगी। होटलों में दो-तीन घंटे के लिए कमरा लेने वालों पर भी विशेष नजर रखें। होटल में ठहरने वाले किसी व्यक्ति पर संदेह हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें