फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कॉलोनी में नगर योजनाकार की टीम ने की तोड़फोड़

विज्ञापन
गांव जाट पाली के पास अवैध कॉलोनी पर चलती जेसीबी---संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के नजदीक जाट पाली में बगैर अनुमति के 1.5 एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में वीरवार को जिला नगर योजनाकार की टीम ने तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

जाट पाली में कुछ लोगों की ओर से 1.5 एकड़ में महानिदेशक, नगर तथा ग्राम आयोजन विभाग हरियाणा से बिना अनुमति लिए अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही है। यहां सड़कें बनाई जा रही थी। इसकी सूचना पर पहुंची जिला नगर योजनाकार की टीम ने जिला प्रशासन की मदद से बनाई जा रही सड़कों को तोड़ दिया। कुल चार डीपीसी और सभी कच्ची रोड उखाड़े दी गई। इस कॉलोनी को विकसित करने वालों के विरुद्ध विभाग द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई की गई है जिस पर पुलिस विभाग कार्रवाई कर रहा है। तोड़फोड़ के दौरान खंड एवं विकास पंचायत अधिकारी निशा तंवर को ड्यूटी मेजिस्ट्रेट तैनात किया गया था। जिला नगर योजनाकार मनीष यादव ने लोगों से अपील की है कि वे नियंत्रित क्षेत्र में कोई भी निर्माण बिना विभागीय अनुमति के न करें। महानिदेशक नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग, हरियाणा से लाइसेंस व अनुमति लेने उपरांत ही कृृषि भूमि को रिहायशी अथवा वाणिज्यिक उपयोग के लिए परिवर्तित करें। अन्यथा इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी। आमजन से अपील की है कि किसी भी अवैध कॉलोनी में कोई प्लाट प्रापर्टी डीलर्स के बहकावे में आकर न खरीदें और न ही अवैध निर्माण करें। इसके अतिरिक्त कोई भी प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी की वैधता बारे व निर्माण करने से पूर्व नियमानुसार अनुमति लेने बारे जिला नगर योजनाकार कार्यालय से पता कर लें। भविष्य में जिले में अन्य स्थानों पर विकसित की जा रही अवैध कालोनियों तथा अवैध निर्माण के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें