फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नप करेगा 42 करोड़ खर्च, आमदनी करेगा एक करोड़ ज्यादा

Wed, 05 Apr 2023 10:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नगर परिषद की बजट बैठक में शहर की गलियों से कचरा उठाने के लिए 100 हाथ रेहड़ी खरीदने और स्ट्रीट लाइट मेंटेनेंस की राशि बढ़ाने सहित 42 करोड़ रुपये से अधिक का बजट पार्षदों ने पास कर दिया। बजट बैठक की अध्यक्षता चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने की जबकि कार्यकारी अधिकारी अभय यादव और सचिव अनिल कुमार ने बजट रखा। बैठक में 42 करोड़ रुपये के सालाना खर्च और 43 करोड़ रुपये आमदनी का बजट पास किया गया।
विज्ञापन

ठेकेदार के पास लाइट ठीक करने की सीढ़ी तक नहीं
बैठक के दौरान पार्षदों ने कहा कि स्ट्रीट लाइट मेंटनेंस को लेकर दिक्कत आती है। जब भी ठेकेदार को फोन करते हैं तो वह सामान नहीं होने की बात करता है इसलिए इसका बजट बढ़ाया जाए। सर्वसम्मति से इसका बजट बढ़ाने का निर्णय लिया गया। बैठक में बताया गया कि ठेकेदार का टेंडर 31 जनवरी को खत्म हो चुका है और यह आगे चल रहा है। पार्षदों ने टेंडर आगे न बढ़ाकर नया टेंडर करने की मांग की। पार्षदों ने कहा कि लाइट ठीक करने के लिए ठेकेदार के पास सीढ़ी तक नहीं है। जब उससे पूछा जाता है तो बताया जाता है कि सीढ़ी महेंद्रगढ़ से आएगी।
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की बढ़ाई गई राशि पर सवाल
पार्षद नितिन चौधरी ने पिछली हाउस बैठक में पूछे गए चुनाव पर 22 लाख रुपये खर्च के सवाल पर जानकारी मांगी, लेकिन उस पर अधिकारी आनाकानी कर गए। बैठक में वार्ड 16 में खाली हुई सीट पर होने वाले चुनाव के लिए तीन लाख रुपये की राशि का प्रावधान रखा गया। बैठक में पार्षदों ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की बढ़ाई गई राशि पर सवाल उठाए। अब यह राशि 15 करोड़ रुपये की गई है। इस पर अधिकारियों ने बताया कि इसका निरीक्षण सरकार द्वारा बनाई गई कमेटी ने किया था। कमेटी की सिफारिश पर ही राशि बढ़ाई गई है। उनकी तरफ से केवल मंजूरी के लिए फाइल भेजी गई थी। बैठक में प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे के नाम पर 15 लाख रुपए रखे गए। अधिकारियों ने बताया कि अब बिल नगर परिषद द्वारा ठेका देकर बंटवाए जाएंगे। बैठक के बाद फाइनेंस कमेटी का गठन करने पर विचार किया गया। इसमें दो पार्षदों के नाम मांगे गए हैं।
विज्ञापन

कई मद घटाने पर उठे सवाल
अधिकारियों ने कई मदों पर राशि पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले घटाई है जिस पर पार्षदों ने सवाल भी उठाए। परिषद ने किराये को कम करके 65 लाख किया है जबकि यह पहले 70 लाख था। इस पर पार्षदों ने पूछा कि जो किराया नहीं भर रहे हैं उनका क्या किया जा रहा है। अधिकारियों ने उन्हें नोटिस देने की बात कही। स्टांप ड्यूटी पर अधिकारियों ने बताया कि पिछली और इस बार की स्टांप ड्यूटी जल्द मिल जाएगी। इस बारे में उपायुक्त ने आश्वासन दिया है।
विज्ञापन ठेकेदार को दिया जाएगा रिकवरी नोटिस
अधिकारियों ने विज्ञापन साइट को ऑनलाइन ठेके पर देने की बात कही। इस पर पार्षदों ने पुराने ठेकेदार से रिकवरी न होने की बात कही। अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही उसे रिकवरी का नोटिस जारी किया जाएगा। पार्षदों ने शहर के पार्कों की व्यवस्था सुधारने की मांग की। अधिकारियों ने कहा कि सभी पार्षदों की आईडी नगर दर्शन पोर्टल पर बना दी गई है। वह अपनी मांग अब उस पर कर सकेंगे। पार्षदों ने गौशाला के लिए राशि बढ़ाने की बात कही, जिसे मंजूर कर लिया गया।

आज बजट की बैठक में पार्षदों के सुझाव लेकर उसे पास कर दिया गया है ताकि नए वित्त वर्ष में खर्च व बजट तय हो सके। शहर के विकास की सोच लेकर सभी पार्षद काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

-कमलेश सैनी, चेयरपर्सन, नगर परिषद, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें