फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के लिए नगर परिषद ने शुरू की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नगर परिषद ने स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के लिए प्रयास अभी से शुरू कर दिए हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में रैंकिंग में कैसे सुधार हो सकता है इसके मद्देनजर परिषद ने लोगों से फीडबैक लेने का फैसला किया है। सर्वेक्षण टीम इसी माह शहर में आ सकती है। टीम अस्पताल, स्कूल, कॉलेज और होटल से निकलने वाले कचरे के प्रबंधन का जायजा लेगी। इसके लिए नगर परिषद ने स्कूल, कॉलेज, होटल और अस्पताल प्रबंधन का सहयोग लेगी। संस्थानों को अपने यहां गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग करने, अपने स्तर पर कंपोस्ट पिट की व्यवस्था करने और शौचालयों की सफाई दुरुस्त करने का आह्वान किया है। स्वच्छता के आधार पर संस्थाओं को रैंकिंग सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 2022 के स्वच्छता सर्वेक्षण में नारनौल शहर को 54वीं रैंक मिली थी, जबकि कनीना पालिका को 135वीं, अटेली को 262वीं, महेंद्रगढ़ को 190वीं और नांगल चौधरी पालिका को 73वीं रैंक मिली थी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत केंद्र सरकार की तरफ से स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान चलाया गया है। इसके तहत हर वर्ष सर्वेक्षण टीम द्वारा शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता के विभिन्न बिंदुओं का निरीक्षण करती है। शहरवासियों के फीडबैक के आधार पर रैंकिंग निर्धारित करती है। बेहतर रैंकिंग मिलने वाले शहर को सरकार की तरफ से इनाम स्वरूप राशि व प्रमाण पत्र दिया जाता है।
महेंद्रगढ़ में बनाए जा रहे चार नए शौचालय
स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत महेंद्रगढ़ नगर पालिका को ओडीएफ प्लस बनाने के लिए शहर में चार आधुनिक शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। वहीं, नारनौल शहर के शौचालयों की स्थिति को सुधारा जा रहा है। महेंद्रगढ़ रोड पर एक नया शौचालय बना है। लेकिन, नियमित देखभाल के अभाव में हालत खस्ता है। शौचालयों में लगे नल, टाइल टूट गई है।
विज्ञापन

जिले में स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 की तैयारियां शुरू कर दी गई है। नगर परिषद नारनौल व पालिकाओं में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवा दी गई है। इसके अलावा होटल, स्कूल, अस्पतालों को कूड़ा प्रबंधन के लिए नोटिस दिए जाएंगे। इसके बाद उक्त संस्थानों का निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

- दीपक कुमार दूबे, नोडल अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें