फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरित्रवान नागरिक ही सशक्त राष्ट्र की नींव : मेजर वीरेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 2 अक्तूबर को गांधी एवं शास्त्री जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य विनोद कुमार खनगवाल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। उन्होंने गांधी के सत्य-अहिंसा तथा शास्त्री के ‘जय जवान, जय किसान’ संदेशों को प्रासंगिक बताते हुए विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में योगदान का आह्वान किया। जिला नोडल अधिकारी मेजर वीरेंद्र सेकवाल ने तकनीकी शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों को जरूरी बताया। परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। भाषण व देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें