नारनौल। स्वच्छता को लेकर जिला प्रशासन की गंभीरता शुक्रवार को एक बार फिर तब सामने आई, जब जिला नगर आयुक्त रणवीर सिंह ने सुबह 6:30 बजे के आस-पास शहर में निरीक्षण किया। इस औचक निरीक्षण के दौरान डीएमसी ने नागरिक अस्पताल के नजदीक सड़क पर एक स्कूटी चालक को कूड़ा फेंकते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। कूड़ा फेंकने के बाद जैसे ही वह नागरिक मौके से जाने लगा, डीएमसी ने उन्हें रोका। डीएमसी ने सख्ती दिखाते हुए उस नागरिक से सड़क पर फेंका गया सारा कूड़ा वापस उठवाया और उनकी स्कूटी में रखवाया। डीएमसी ने उन्हें कड़ी चेतावनी दी ।