पुलिस की सीआईए टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के दो मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके से चार मोटरसाइकिलें भी बरामद भी की । पुलिस ने जिले के ढाणी कोलाना निवासी प्रवीण और सचिन के पास से चोरी की बाइक बरामद की। ये बाइक हैं। मोहल्ला पुरानी मंडी निवासी ललित की थी। आरोपी इस बाइक पर फर्जी फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे थे। इसी प्रकार बिना नंबर प्लेट की बाइक के साथ डोहर कलां निवासी सोनू को धर दबोचा। उसने बताया कि चोरी की बाइक अभिषेक निवासी बलावा कलां को उसने बेच दी थी। इस पर पुलिस ने अभिषेक को भी गिरफ्तार किया है। चोरी की बाइक मांढन अलवर निवासी रोशनलाल की निकली। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी सोनू से चोरी की 2 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।