नारनौल। सीआईए नारनौल की पुलिस टीम ने थाना शहर नारनौल के क्षेत्र से एक आरोपी रितेश वासी दशमेश नगर नारनौल को अवैध देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया है। टीम ने सुभाष स्टेडियम के पास से गुप्त सूचना के आधार पर रेड कर एक युवक को काबू किया और उससे एक देसी कट्टा बरामद किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए नारनौल की टीम को गश्त के दौरान थाना शहर नारनौल क्षेत्र में मौजूद थी। उसी समय टीम को गुप्त सूचना मिली कि सुभाष स्टेडियम के सामने एक युवक खड़ा है, जिसके पास अवैध हथियार है और किसी वारदात को अंजाम देने के फिराक में है। इस सूचना पर सीआईए नारनौल की टीम ने बताये हुए स्थान पर रेड की, वहां पर खड़ा एक युवक पुलिस टीम को देखकर तेज कदमों से चलने लगा। टीम ने उसको काबूकर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम रितेश बताया। युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना शहर नारनौल में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।