कनीना में एसडीएम सुरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण चौकीदार।
- फोटो : Narnol
कनीना। चौकीदारों की मांगों और समस्याओं पर मुख्यमंत्री पंचायत मंत्री और उच्च अधिकारियों से मिलने के बावजूद सरकार की ओर से कोई कार्रवाई न होने से गुस्साए चौकीदारों ने प्रदर्शन करते हुए एसडीएम सुरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। खंड प्रधान लालचंद की देखरेख में हुए प्रदर्शन के दौरान कहा कि चौकीदारों को नवंबर व दिसंबर के माह का वेतन नहीं मिला है। साथ ही करीब 5 वर्षों से वेतन भत्तों में आज तक बढ़ोतरी नहीं हुई है। चौकीदारों ने हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सभा रजिस्टर्ड संबंधित के बैनर तले सरकार के खिलाफ नारेबाजी प्रदर्शन करके एसडीएम कार्यालय के सामने जाकर ज्ञापन दिया। इस दौरान खजांची महावीर सिंह, खंड सचिव रमेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।