फोटो नंबर-19गहली स्कूल में छात्राओं को जागरूक करती महिला पुलिस अधिकारी। स्रोत-पुलिस
नारनौल। महेंद्रगढ़ पुलिस की महिला पुलिस टीम की ओर से शुक्रवार को गांव गहली के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पुलिस की पाठशाला आयोजित की गई।
निरीक्षक शारदा और टीम ने विद्यार्थियों को विभिन्न जानकारियां दीं। उन्होंने बताया कि बच्चों के किसी भी अंग को गलत तरीके से छूना, निजी अंगों पर टिप्पणी करना, गलत तस्वीर दिखाना तथा अन्य सभी प्रकार के शारीरिक संपर्क जिससे बच्चे असहज महसूस करें, बाल यौन शोषण की श्रेणी में आते हैं। ऐसी घटनाओं की शिकायत करने में संकोच नहीं करें।