फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अनफिट बसों में ढोए जा रहे थे बच्चे, 40 बसों में चार बसें मिलीं दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। कनीना में हुए निजी स्कूल बस हादसे के बाद प्रशासन अलर्ट है। प्रशासन की ओर से निजी स्कूली बसों की फिटनेस जांच रविवार को अवकाश के दिन भी जारी रही। यह जांच क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की ओर से की जा रही है। निजी स्कूल बसों की जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि रविवार को करीब 40 निजी स्कूलों की बसें जांच के लिए पहुंचीं, जिनमें से मात्र चार बसें मापदंड पर खरी उतरीं बाकी सभी बसों में कमियां पाई गईं। अधिकारियों ने बताया कि बसों में कमियों की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बसों में अगर थोड़ी भी कमी पाई जाती है तो उसे पूरा करने के लिए फाइल पर लिखकर दे दिया जाता है। दस साल पुरानी बसों की फिटनेस जांच नहीं की जा रही है। इसके अलावा बसों में सीट, जीपीएस, लाइट, फायर सिस्टम तथा अन्य सभी जरूरी चीजों की जांच की जा रही है। जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि बहुत से निजी स्कूलों की बसें तो कमियों को पूरा किए बगैर भी जांच के लिए आ जाती है, लेकिन हम सभी कमियों को लिखकर उन्हें देते हैं और उनके पूरा होने के बाद ही फाइल जमा करते हैं। कई बसें तो जांच के दौरान वापस भेजी गई, जिनके शीशों में दरार आ रही थी और कई बसों में ब्रेक मारने पर बैक लाइट नहीं जल रही थी।
कई बसों में जीपीएस और सीसीटीवी कैमरे भी काम नहीं कर रहे थे। जांच अधिकारियों ने कहा कि पहले सभी निजी स्कूल अपनी बसों की स्वयं ठीक से जांच करें। इसके बाद अनाज मंडी में फिटनेस जांच के लिए लेकर आएं। नारनौल अनाज मंडी में बीते सप्ताह से लगातार बसों की जांच की जा रही है। शनिवार को 50 बसों की फिटनेस जांच की गई थी, जिसमें से 20 बसें ही मानक पर खरी उतरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें