फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बच्चों को मिली दंत स्वच्छता की जानकारी

विज्ञापन
फोटो 4बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करते डॉक्टर।स्रोत:प्रवक्ता - फोटो : 1
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोद में आज मुख स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बलाह कलां से दंत चिकित्सा अधिकारी निहारिका चौहान और स्वास्थ्य कर्मी कैलाश उपस्थित रहे। निहारिका चौहान ने बच्चों को दांतों की सफाई, ब्रश करने के सही तरीके बताए। उन्होंने सभी बच्चों के दांतों की जांच की और स्वस्थ दांतों का महत्व समझाया। स्वास्थ्य कर्मी कैलाश ने मलेरिया और डेंगू जैसी मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। शिविर के अंत में बच्चों को मुफ्त टूथपेस्ट और दांतों की देखभाल के पंपलेट दिए गए। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक नरेश कुमार, रेखा देवी और विद्यार्थी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें