फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बच्चों ने प्रस्तुत की श्रीकृष्ण-सुदामा के मिलन की झांकी

विज्ञापन
फोटो संख्या:-67 लाला मंगतुरामधर्मशाला में कथा के दौरान झांकी निकालते हुए बच्चे। विज्ञ​प्त
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। पूर्व नगरपालिका प्रधान शकुंतला मित्तल के सानिध्य में लाला मंगतूराम महाशय की धर्मशाला में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन हुआ। मित्तल परिवार ने पितृ मोक्ष हेतु इस कथा का आयोजन किया था। सातवें दिन वृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास आचार्य योगेश महाराज ने श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का वर्णन किया। कार्यक्रम के यजमान बाबूलाल मित्तल, धन्नाराम मित्तल और अजय मित्तल सपरिवार उपस्थित रहे। मंच संचालन समाजसेवी संजय मित्तल ने किया। मास्टर अमरसिंह सोनी के निर्देशन में बच्चों ने श्रीकृष्ण-सुदामा के मिलन की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की। आचार्य योगेश महाराज ने बताया कि सच्ची मित्रता निस्वार्थ, भरोसे और सम्मान पर आधारित होती है। इसमें आर्थिक या सामाजिक स्थिति का कोई महत्व नहीं होता। सच्ची मित्रता जीवन के हर मोड़ पर साथ देती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें