नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय में रक्षाबंधन पर वीरवार को ‘एक राखी, एक पेड़’ अभियान चलाया गया। छात्राओं और स्टाफ ने परिसर में पौधे लगाए और पेड़ों-पौधों को राखी बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर के रजिस्ट्रार डॉ. दिलबाग सिंह ने कहा कि पेड़ जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन में अहम भूमिका निभाते हैं। डॉ. दिलबाग सिंह ने कहा, पेड़ों की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है। संवाद