फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जयपुर की सैर में बच्चों ने जाना विज्ञान और इतिहास

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। स्लम एरिया टैलेंट के बच्चों के लिए जयपुर में शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। बच्चों ने जंतर-मंतर, अल्बर्ट हॉल म्यूजियम, रीजनल साइंस सेंटर और बीएम बिड़ला प्लेनेटेरियम का दौरा किया। जंतर-मंतर में उन्होंने प्राचीन खगोल विज्ञान और वैज्ञानिक यंत्रों की जानकारी ली। अल्बर्ट हॉल में इतिहास, कला और संस्कृति को समझा। साइंस सेंटर में वैज्ञानिक मॉडल और तकनीक से जुड़े प्रयोग देखे। प्लेनेटेरियम में ‘कैसिनी’ हिंदी शो के जरिए शनि ग्रह और अंतरिक्ष मिशन की जानकारी मिली। संस्थापक हनी गुप्ता ने कहा कि ऐसे भ्रमण बच्चों की सोच को व्यापक बनाते हैं और उनमें नए सपने देखने का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें