फोटो संख्या:76- महेंद्रगढ़ डाइट में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते विद्यार्थी--स्रोत- स
महेंद्रगढ़। खंड स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव 2024 का महेंद्रगढ़ डायट में आयोजित किया गया। इसमें मुख्यातिथि जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नारनौल सुभाष रहे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेंद्र सिंह यादव देवास पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी बच्चों को हौसला अफजाई करते हुए 100-100 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया। खंड शिक्षा अधिकारी अलका ने कहा कार्यक्रम में छह गतिविधियां आयोजित की गई, जिसमें लोक नृत्य समूह, लोक नृत्य, एकल रागिनी, नाटक, नृत्य एकल, गीत एकल में गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के मन और मस्तिष्क के लिए जरूरी है। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी के प्राचार्य अभय राम ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर डॉ. विक्रम सिंह, हवा सिंह यादव रोहित यादव, प्रीति शर्मा, समीना यादव, रिंकी व मंजू के साथ-साथ खंड के अनेकों शिक्षक मौजूद रहे।