फोटो नंबर:12छोटा-बड़ा तलाब पर सफाई अभियान चलाने के दौरान लोगों के साथ स्लम एरिया के बच्चे। स
नारनौल। स्लम एरिया टैलेंट के बच्चों ने छोटा-बड़ा तालाब के आसपास सफाई की। बच्चों ने तालाब के आसपास फैली गंदगी, प्लास्टिक, कूड़ा-कचरा और टूटी बोतलों को एकत्रित कर सफाई की। हाथों में झाड़ू, कट्टे लेकर बच्चे तालाब पर पहुंचे और सफाई की। अब पूरा क्षेत्र साफ और सुंदर नजर आने लगा है। स्थानीय लोगों ने बच्चों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह केवल सफाई अभियान नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने की पहल है। स्लम एरिया टैलेंट संस्था बच्चों को शिक्षा, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने का कार्य कर रही है।