फोटो संख्या:85- गांव दौंगडा अहीर में बच्चों की ओर से जलाया गया रावण का पुतला --स्रोत- ग्रामीण
कनीना। दौगड़ा अहीर गांव में छोटे-छोटे बच्चों ने सबका दिल जीत लिया। गांव में दशहरे पर बच्चों ने मिलकर रावण का पुतला तैयार किया और शाम को बारिश होने के बावजूद दहन किया। सुबह से ही बच्चे पुतला बनाने में जुटे हुए थे। शाम के समय अचानक हुई बारिश ने उनके उत्सव में थोड़ी बाधा जरूर डाली, लेकिन बच्चों के हौसले को कम नहीं कर सकी। मुख्य रूप से अक्ष राव, संदीप, मनीष, ललित, जतिन, जिज्ञासु और विनीत मौजूद रहे। संवाद