नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को रेडक्रॉस क्लब के तत्वावधान में रिफॉर्म उत्सव-2026 के तहत सात दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अमित चौधरी ने की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं में रचनात्मकता, नवाचार और सामाजिक जागरूकता विकसित करने के साथ उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास में सहायक हैं। इससे छात्राओं को नई जानकारियां प्राप्त करने और अपनी सोच को व्यापक बनाने का अवसर मिलता है। प्रो. डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि उत्सव के माध्यम से केंद्र सरकार के 1300 से अधिक प्रशासनिक एवं नीतिगत सुधारों की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में छात्राओं से शिक्षा और प्रशासनिक सुधारों पर सुझाव भी लिए जाएंगे। इसका उद्देश्य छात्राओं को प्रशासनिक व्यवस्था में हो रहे बदलावों से परिचित करवाना और उन्हें जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर डॉ. गीता यादव, डॉ. अक्षत सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद