फोटो नंबर- 02बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करती सीजेएम नीलम कुमारी। स्रोत- प्र
नारनौल। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव नीलम कुमारी ने एडीआर सेंटर में शुक्रवार को बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उपस्थित नागरिकों को बाल विवाह रोकथाम के लिए शपथ दिलाकर व हस्ताक्षर के साथ इस अभियान की शुरुआत की। यह रथ गांव-गांव जाकर नागरिकों को जागरूक करेगा। मौके पर बाल विवाह निषेध अधिकारी सरिता शर्मा, जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन्स से जगदीप सिंह, दीपक, तुषार शर्मा, चरण सिंह, एडवोकेट गिरिबाला यादव, टेकचंद यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। संवाद