फोटो संख्या:51- राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में जागरूक कार्यक्रम में शपथ लेते विद्यार्थी व स्
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में महिला अध्ययन एवं विकास प्रकोष्ठ की ओर से बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. बलजीत सिंह ने कहा कि बाल विवाह बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य पर बुरा असर डालता है। प्रत्येक बच्चे को आगे बढ़ने के समान अवसर मिलने चाहिए। प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. पविता यादव ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के अधिकारों का उल्लंघन है। इसे रोकने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. सोमवीर ने विद्यार्थियों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई। संवाद