फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व खाद्य सुरक्षा की टीम ने मिठाई के गोदाम में छापे मारकर भरे सैंपल

Sat, 04 Nov 2023 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
मिठाई के गोदाम में रसगुल्ला के सैंपल लेती मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व खाद्य सुरक्षा की टीम।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से शहर के पंचमुखी मंदिर के नजदीक मिठाई के गोदाम में छापा मारा। मौके पर टीम द्वारा खोया व रसगुल्ला के सैंपल लिए। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी की ओर से हेड कांस्टेबल अजय कुमार व खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी की संयुक्त टीम को गुप्त सूचना के आधार पर मिठाई के गोदाम पर छापा मारा। टीम को मौके पर आशीष नामक युवक मिला। निरीक्षण के दौरान टीम ने आशीष से एफएसएसएआई का लाइसेंस मांगा तो वह पेश नहीं कर सका। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गोदाम से 400 किलोग्राम खोवा व 300 किलोग्राम रसगुल्ला के सैंपल लेकर सील कर दिया। मौके पर टीम द्वारा गोदाम संचालक को नोटिस दिया गया व सैंपल की परिक्षण के लिए लैब में भेज दिए गए। रिपोर्ट आने के बाद नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें