नांगल चौधरी (नारनौल)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी 21 अप्रैल को नांगल चौधरी स्थित अनाज मंडी में जनसभा को संबोधित करेंगे।
हरियाणा के सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव ने नायन गांव में पूर्व सरपंच रामकरण के प्रतिष्ठान पर एक सभा का आयोजन किया। इसमें आस पड़ोस के गांवों के पंच, सरपंच मौजूद रहे। डॉ. अभय सिंह ने बताया कि 21 अप्रैल को सुबह 10 बजे अनाज मंडी नांगल चौधरी में मुख्यमंत्री नायब सैनी लोकसभा चुनाव के मध्य नजर एक जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं। इस अवसर पर मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं व उनका निराकरण भी किया।