फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने 4 होटल मालिकों पर की कार्रवाई, अवैध रूप से पिला रहे थे शराब

Thu, 07 Mar 2024 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल व अटेली क्षेत्र के चार होटलों पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने कार्रवाई की। पहले अटेली के गांव सैदपुर के पास सीएम फ्लाइंग ने अवैध रूप से होटल पर छापा डाला।
विज्ञापन

बुधवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी से एएसआई सचिन कुमार व आबकारी विभाग नारनौल की संयुक्त टीम तैयार करके सैदपुर नजदीक एनएच-11 स्थित होटल ग्रीन पार्क में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान होटल काउंटर पर संदीप मोहनपुर मौजूद मिला। होटल में झोपड़ी नुमा 15 कमरे बने हुए थे, जिनमें 10 से 12 लोग शराब पी रहे थे। होटल संचालक ने अवैध रूप से अहाता संचालन कर रखा था। इस संबंध में संदीप कोई वैध कागजात नहीं दिखा सका।
इसके बाद संयुक्त टीम ने नारनौल में बहरोड रोड पर गांव मंडाना के पास प्रिंस होटल, कालू होटल, फौजी होटल पर टीम द्वारा होटल मालिकों से अहाता लाइसेंस मांगा गया, जिस पर वह कोई कागजात पेश नहीं कर सके। जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें