फोटो नंबर-14छत्रपति शिवाजी के 15वें वंशज उदयन राज भौंसले का स्वागत करते गौड़ सभा के प्रधान र
नारनौल। छत्रपति शिवाजी महाराज के उत्तराधिकारी और 15वें वंशज छत्रपति उदयन राजे भोसले सांसद सतारा, महाराष्ट्र शनिवार को निजी यात्रा के दौरान नारनौल पहुंचे। बाछौद हवाई पट्टी पर स्वागत किया गया। इसमें पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा, गौड़ ब्राह्मण सभा के प्रधान राकेश मेहता मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने बाछौद हवाई पट्टी पर स्काई ड्राइविंग प्रशिक्षण आदि के विषय में भी जानकारी ली। इसके बाद वे हुडा सेक्टर में मौसी के आवास पहुंचे। इस दौरान गौड़ सभा के प्रधान राकेश मेहता ने नारनौल से जुड़े मराठा साम्राज्य के इतिहास के बारे में बताया। गौड़ सभा के सचिव कृष्ण ठेकेदार, सुरेश शर्मा, ओमप्रकाश व शिवचरण चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद