फोटो नंबर-17काठ मंडी में प्रभात फेरी निकालती महिलाएं। संवाद
नारनौल। धार्मिक संस्था प्रभात फेरी संगठन द्वारा रविवार को काठमंडी से प्रभात फेरी निकाली गई।
सर्वप्रथम प्रभात फेरी के मुख्य यजमान रमेश चंद्र व मनोज कुमार अग्रवाल को ठाकुर जी का विधिविधान से पूजन करवाया गया। प्रभात फेरी संस्था के संस्थापक घनश्याम गर्ग के नेतृत्व में आयोजित की गई। पूजन के बाद प्रभात फेरी का शुभारंभ किया गया जो काठमंडी से शुरू होकर नागरिक अस्पताल, छिपी जोहड़ होते हुए वापस यजमान के निवास पर पहुंचकर संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने राधा रानी के जयकारे लगाए। वहीं संदीप गोयल ने अपने भजनों के माध्यम से भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। प्रभात फेरी के दौरान लोगों ने जगह-जगह ठाकुर जी का स्वागत किया एवं पुष्प वर्षा कर प्रसाद वितरित किया गया। इस मौक मनीष शास्त्री, संजय गोयल, संजय गर्ग, वासुदेव सिंगल ,रविंद्र गोयल, प्रवीण चौधरी, राकेश बंसल माैजूद रहे।