फोटो नंबर- 15वाहनों की चैकिंग करती पुलिस की टीम। स्रोत-पुलिस
नारनौल। सीलिंग प्लान के तहत नाके लगाकर चेकिंग की गई। बिना कागज वाले वाहन चालकों के चालान किए गए।
पुलिस ने बुधवार देर शाम जिलेभर में स्पेशल चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने वाहनों की सघनता से चेकिंग की और अधूरे कागजात वाले वाहन चालकों, बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों का चालान किया। पुलिस ने वाहन के पेपर, चालक का डीएल, नंबर प्लेट और वाहनों की डिग्गी आदि की चेकिंग की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए स्पेशल चेकिंग अभियान में पुलिस द्वारा मुख्य सड़कों के अलावा प्रमुख चौराहों पर वाहनों की जांच की। इस दौरान वाहनों को रोककर उनके कागजात जांचे। पुलिस ने संदिग्ध वाहनों को खुलवाकर सर्च भी किया।