मंडी अटेली। गांव बिहाली स्थित श्री कृष्ण बाल गोपाल गोशाला में आम सभा का आयोजन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से गांव तोबडा निवासी चौधरी महिपाल सिंह को प्रधान चुना गया। चुनाव अधिकारी सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी संतोष चौहान की देखरेख में आयोजित बैठक में गौशाला से जुड़े सभी सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर महाबीर प्रसाद, सीताराम यादव, प्रहलाद सिंह, मदन लाल, जगदेव व सुमेर अनेक लोग उपस्थित रहे। संवाद