फोटो नंबर-03मोहल्ला नलापुर से प्रभात फेरी निकालते श्रद्धालु। स्रोत: संस्था
नारनौल। श्री राधा रानी प्रभात फेरी ट्रस्ट की ओर से रविवार को मोहल्ला नलापुर से प्रभात फेरी निकाली गई। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने राधे-राधे का संकीर्तन किया। मुख्य यजमान महेश चंद्र सोनी व खेमचंद सोनी परिवार ने राधा रानी की पूजा और दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रभात फेरी नलापुर, मोटा महादेव, खटीकान और फ्रांसखाना से होकर निकली। ढोल-मृदंग और मंजीरों की धुन पर श्रद्धालु भजन गाते रहे। रास्ते में पुष्पवर्षा और चंदन तिलक से स्वागत किया गया। महिलाओं ने भजनों पर नृत्य किया। अंत में सामूहिक आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। संवाद