फोटो नंबर-22मोड़ावाला मंदिर में सावन के अंतिम सोमवार को जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
नारनौल। सावन माह के अंतिम सोमवार को शहर के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। प्राचीन मोड़ावाला मंदिर तथा छोटा तालाब और बड़ा तालाब स्थित शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक करने के साथ दूध, दही और शहद से अभिषेक किया। सावन सोमवार के अवसर पर अनेक श्रद्धालुओं ने व्रत भी रखा। शिवालयों में सुबह से ही हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। प्राचीन मोड़ावाला मंदिर में सावन के अंतिम दिन रक्षाबंधन के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोग भगवान भोलेनाथ के दर्शनों के लिए पहुंचेगे। संवाद