महेंद्रगढ़। बदलते मौसम के कारण पिछले सात दिनों से नागरिक अस्पताल में ओपीडी का आकड़ा 600 पार हो गया है। मंगलवार को अस्पताल में लंबी लाइन लगी रही। बदलते मौसम के कारण लोगों की सेहत से संबंधित परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं। पिछले एक सप्ताह में ओपीडी का आंकड़ा 4203 पहुंच गया है।
अस्पताल में जुकाम, वायरल बुखार, दस्त, गले में दर्द के साथ-साथ 50 से अधिक त्वचा रोगी पहुंच रहे है। इन बीमारियों संबंधित अस्पताल में एक दिन में 300 मरीज पहुंच रहे है। अधिक भीड़ होने के कारण चार कर्मचारियों की विशेष तैनाती कर ओपीडी की पर्ची बनाई गई। चिकित्सकों जानकारी के अनुसार नागरिक अस्पताल में सबसे अधिक मरीज जुकाम, वायरल बुखार, गले में दर्द, त्वाचा संबंधित आ रहे है। इसके साथ-साथ बारिश के मौसम में लगातार फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ रहा है। नागरिक अस्पताल में गर्भवती महिलाओं लिए भी शिविर लगाया गया। इसके साथ-साथ नसबंदी व नलबंदी शिविर भी लगाया गया। इसके कारण सोमवार को ओपीडी का आंकड़ा 628 पहुंच गया है।
गले के दर्द व वायरल बुखार के बढ़े मरीज
नागरिक अस्पताल में जुकाम, वायरल बुखार, गले में दर्द संबंधित सहित अन्य रोगों की चपेट में आन वाले रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। इन बीमारियों से संबंधित 300 से अधिक केस आ रहे है। जिनका समय पर दवाई देकर इलाज किया जा रहा है। ओपीडी में सोमवार को भीड़ होने के कारण स्पेशल चार कर्मचारियों की डयूटी लगाई जाती है ताकि मरीजों लाइन अधिक देर खड़ा न रहना पड़े और समय पर अपना इलाज करवा सके। नागरिक अस्पताल में अलग से काउंटर लगाकर मरीजों को ओआरएस की पाउच दिया जा रहा है। ताकि मरीज दस्त लगने पर इसका प्रयोग कर सके।
वर्तमान जीवन शैली में लगभग हर दूसरा व्यक्ति किसी न किसी समस्या से जूझ रहा है। इसके पीछे कहीं न कहीं हमारा खानपान, हमारी खराब दिनचर्या और हमारा अनुशासन का पालन न करने की आदतें शामिल है। बदलते मौसम में फ्रिज का ठंडा पानी का प्रयोग न करें। पसीने सूखने के बाद है पानी का प्रयोग करें। इन बीमारियों से संबंधित मरीज नागरिक अस्पताल में अपना इलाज करवा सकते हैं।
-डॉ. विवेक, चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल, महेंद्रगढ़।
फोटो संख्या:61- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में ओपीड़ी के बाहर लगी मरीजों की लंबी लाइन--संवाद