फोटो 1 निबंध प्रतियोगिता में विजेता छात्र व स्टाफ सदस्य।स्रोत: संस्था
- फोटो : 1
नांगल चौधरी। शहीद मेजर सतीश दहिया राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को हिन्दी भाषा का महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें चंचल शर्मा बीए द्वितीय वर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि साहिल बीए द्वितीय वर्ष दूसरे स्थान पर रहे। प्राचार्य डॉ. यादव ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों में लेखन कौशल और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित करती हैं। उन्होंने कहा कि हिन्दी भाषा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लेखन अत्यंत महत्वपूर्ण माध्यम है। इस मौके पर डॉ. अशोक कुमार यादव, विनेश कुमारी, डॉ. लीला राम सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। संवाद