फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सरल केंद्रों की कुर्सियां खाली... विद्यार्थियों के अटके दाखिले

Sat, 20 Jul 2024 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:53- अंत्योदय सरल केंद्र महेंद्रगढ़ में खाली पड़ी कुर्सियां--स्रोत--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संबंधित भारतीय मजदूर संघ से जुड़े जिले के कंप्यूटर ऑपरेटर की अनिश्चित कालीन हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही। हड़ताल के चलते आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इस चलते आज करीब 3.5 करोड़ रुपये का राजस्व प्रभावित हुआ है। सुबह से ही रजिस्ट्री, जमाबंदी व नकल बनवाने के लिए लोग इधर-उधर भटकते रहे। इसके अलावा विभिन्न शिक्षण संस्थानों में दाखिले लेने के लिए विद्यार्थी दस्तावेज बनवाने के लिए चक्कर लगा रहे हैं। जिला प्रधान प्रवीन सैनी ने बताया कि जब तक प्रदेश सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक रुख नहीं करती है तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी के आदेशानुसार हड़ताल जारी रखी जाएगी।
हड़ताल के चलते यह कार्य हुए प्रभावित
जिले में 99 कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर पर रहने के कारण जिलेभर के सरल केंद्र, तहसील कार्यालयों, एसडीएम कार्यालय में 850 जमीनों की रजिस्ट्री, 570 रिहायशी प्रमाण पत्र, 480 जाति प्रमाण पत्र, 820 इंतकाल, 960 जमाबंदी, फर्द, 479 वाहन रजिस्ट्रेशन, 489 ड्राइविंग लाइसेंस के कार्यों नहीं हो सकें। उपमंडल महेंद्रगढ़ में एसडीएम व तहसील कार्यालय में 17 कंप्यूटर ऑपरेटर, कनीना के एसडीएम व तहसील कार्यालय में 13, नारनौल के डीसी, एसडीएम व तहसील कार्यालय में 59 कंप्यूटर ऑपरेटर, अटेली के तहसील कार्यालय में 5 कंप्यूटर ऑपरेटर, नांगल चौधरी के एसडीएम व तहसील कार्यालय में 5 कंप्यूटर ऑपरेटर कार्यरत हैं। पांच दिन में करीब 20 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

वह अपना लाइसेंस बनवाने के लिए गया था। वहां पर पता चला कि कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर गए हुए है, जिसके कारण उसे काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। ऑपरेटरों की पांच दिन से चल रही हड़ताल के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई।
सोनू, महेंद्रगढ़
आईटीआई में दाखिला लेने के लिए अंत्योदय सरल केंद्र में रिहायशी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए गया था। सरल केंद्र में कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर होने के कारण उसका रिहायशी प्रमाण पत्र नहीं बना, जिसके कारण उसका आईटीआई में दाखिला लेने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
जितेंद्र शर्मा, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:53- अंत्योदय सरल केंद्र महेंद्रगढ़ में खाली पड़ी कुर्सियां--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:53- अंत्योदय सरल केंद्र महेंद्रगढ़ में खाली पड़ी कुर्सियां--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:53- अंत्योदय सरल केंद्र महेंद्रगढ़ में खाली पड़ी कुर्सियां--स्रोत--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें